उत्पत्ति 7:20-22 हिंदी पवित्र बाइबल (HHBD)

20. जल तो पन्द्रह हाथ ऊपर बढ़ गया, और पहाड़ भी डूब गए

21. और क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या बनैले पशु, और पृथ्वी पर सब चलने वाले प्राणी, और जितने जन्तु पृथ्वी मे बहुतायत से भर गए थे, वे सब, और सब मनुष्य मर गए।

22. जो जो स्थल पर थे उन में से जितनों के नथनों में जीवन का श्वास था, सब मर मिटे।

उत्पत्ति 7